Rewari News: मामला बार चुनाव 31 जुलाई तक, शुक्रवार को शाम 5 बजे तक जमा किए अधिवक्ताओं ने अपने शपथ पत्र

इनकी जांच के बाद बार काउंसिल जारी करेगी मतदाताओं की सूची

Desh Rojana
On

आगामी 11 सितंबर को प्रस्तावित बार पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव बार काउंसिल ऑफ पंजाब और हरियाणा की ओर अधिवक्ता वर्ग से शपथ पत्र जमा किए जा रहे हैं। 

रेवाड़ी। आगामी 11 सितंबर को प्रस्तावित बार पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव बार काउंसिल ऑफ पंजाब और हरियाणा की ओर अधिवक्ता वर्ग से शपथ पत्र जमा किए जा रहे हैं। 
 
bar council
 
रेवाड़ी, बावल और कोसली की बार एसोसियन के प्रधानों से हमारी अलग अलग बात हुई। उन्होंने इस कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। बावल बार के प्रधान प्रीतम ढिल्लो ने बताया कि आज शाम 5 बजे तक के बावल बार में 497, रेवाड़ी में 2197 और कोसली बार में 497 शपथ पत्र जमा हुए हैं। 
 
कोसली बार के प्रधान जयकिशन ढिल्लो ने बताया कि 24 जुलाई तक यह काम पूर्ण होना था। अब इन शपथ पत्र जांच के दौर से गुजरेंगे। 31 जुलाई तक यह काम होगा। इस अवधि के लिए शपथ जमा करने वाले अधिवक्ता अपनी इच्छानुसार अपना शपथ पत्र वापस भी ले सकेंगे। 
 
बता दें कि यह शपथ पत्र इसलिए जमा कराया जाता है कि संबंधित अधिवक्ता, किस जगह अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहता है। इसमें उसे मतदान के लिए अपनी बार चुनकर बतानी होती है। 31 जुलाई के बाद 11 सितंबर को प्रस्तावित बार पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसी सूची के आधार पर अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 
इस कार्य से जुड़े अधिवक्ता चरण सिंह ने बताया कि बार चुनाव की यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जोकि आज पूर्ण कर ली गई है।
 
बार काउंसिल के आदेश अनुसार यह चुनाव कराया जाएगा। उधर अधिवक्ता शौकीन शर्मा, अनिल अत्री, बावल बार के प्रधान प्रीतम ढिल्लो का कहना है कि बार चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए रेवाड़ी, कोसली और बावल बार से जुड़े अधिवक्ताओं से ऐसे शपथ पत्र जमा कराए गए हैं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad