Mewat/Ferozepur Jirkha: जलाभिषेक यात्रा के दौरान फिरोजपुर झिरका में बंद रहेंगी मीट-मांस व शराब की दुकानें : एसडीएम

एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने बुधवार को लघु सचिवालय में ली पीस कमेटी और अधिकारियों की मीटिंग।

Desh Rojana
On

आगामी तीन अगस्त को नूंह जिले में आने वाली जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को फिरोजपुर झिरका के लघु सचिवालय सभागार में एसडीएम लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

फिरोजपुर झिरका। आगामी तीन अगस्त को नूंह जिले में आने वाली जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को फिरोजपुर झिरका के लघु सचिवालय सभागार में एसडीएम लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि तथा पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

IMG_20260729_115128
बैठक के दौरान एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जलाभिषेक यात्रा के दौरान शहरी क्षेत्र व हाइवे से लगती मीट-मांस और शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।
पीस कमेटी के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव रखते हुए प्रशासन से यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रबंध करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कहा कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र हमेशा से भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है तथा सभी समुदायों के सहयोग से इस परंपरा को आगे भी कायम रखा जाएगा।
एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, आवश्यकतानुसार रूट डायवर्ट की व्यवस्था की जाए तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। इसके अलावा एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरने, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने तथा अन्य सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि जलाभिषेक यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा क्षेत्र की शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर पूर्व प्रधान अर्जुनदेव चावला, जिला पार्षद उमर पाडला, फकरुद्दीन चेयरमैन, साबिर सरपंच रनियाला, हाजी गनी सरपंच, राजकुमार चुटानी, भाजपा नेता अग्रसेन गोयल, प्रोफेसर करम इलाही, डॉ. वीपी महेश्वरी, शरीफ कुरैशी प्रधान, यशपाल भटेजा, नायब रवि कुमार, एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, एसएचओ सिटी कुलदीप सिंह, बीडीपीओ विशाल आजाद नगीना, बीडीपीओ अजीत सिंह फिरोजपुर झिरका समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad