Kurukshetra News: अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर : कृष्ण लाल पंवार

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एजेंडा के 11 मामलों में से 8 मामलों का किया निपटारा

Desh Rojana
On

हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अंसल सुशांत सिटी मामले की शिकायत पर जल्द से जल्द अंसल एपीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही संबंधित विभागों को अपनी हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने निर्देश दिए।

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अंसल सुशांत सिटी मामले की शिकायत पर जल्द से जल्द अंसल एपीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही संबंधित विभागों को अपनी हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त को सभी विभागों से रिपोर्ट लेने को कहा। इसके साथ ही कॉलोनी को हैंडओवर करने के मामले में फीडबैक लेने को कहा गया और कॉलोनी के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। एचएसवीपी और नगर परिषद विभाग मिलकर सीवरेज व्यवस्था का वैकल्पिक समाधान करें, ताकि वहां पर रहने वाले लोगों की परेशानी कम हो सके।

ansal 1
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को नये लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में एजेंडा के 11 मामलों में से 8 का मौके पर ही निपटारा किया गया, बाकि बचे हुए 3 मामलों को निपटाने के लिए कमेटियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

उन्होंने सेक्टर-6 पानीपत निवासी राजपाल खुराना की शिकायत पर केस दर्ज के बाद पुलिस जांच में एसआईटी के साथ सदस्यों को जोडक़र जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मामले की जांच जल्द से जल्द करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के प्रबंधक 15 दिनों के नोटिस के दौरान रिकवरी न दे तो उसके खिलाफ आगामी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ ही विभाग की तरफ से इस मामले का निपटारा जल्द किया जाए।

ansal 2

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने परशुराम कॉलोनी निवासी राजदेव कुमार की शिकायत पर बिजली विभाग को स्पेशल एस्टीमेट बनाकर 33 केवी लाइन को घरों के ऊपर से बदलने के निर्देश दिए। शिकायत में बताया कि उसके घर के ऊपर से बिजली की 33 केवी लाइन निकली हुई है। जिससे उन्हें हर समय हादसे का डर लगा रहता है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बैठक में नगर परिषद वार्ड नंबर एक के पूर्व पार्षद देवी दयाल जांगड़ा, नेशनल फायर सोल्यूशन के प्रोपराइटर शिवम, गांव भूखडी के सरपंच मीनू की शिकायत का समाधान किया। इस बैठक में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम शंभू राठी, एसडीएम गुरविंद्र सिंह, जिला परिषद सीईओ वीरेंद्र चौधरी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सैनी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, नप चेयरपर्सन माफी ढांडा, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी सहित लोक संपर्क व कष्ट निवारण समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad