Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आग्रह पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र को दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी 33.55 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी

Desh Rojana
On

क्षेत्र की जनता की मांग और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आग्रह पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा राव तुलाराम अस्पताल कोरियावास तक पहुंच को अब और आसान बना दिया है।

नारनौल। क्षेत्र की जनता की मांग और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आग्रह पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा राव तुलाराम अस्पताल कोरियावास तक पहुंच को अब और आसान बना दिया है। हरियाणा सरकार के लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग ने नारनौल-रामबास रोड से कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक 4 किलोमीटर लंबी फोर-लेन सड़क के निर्माण के लिए 33.55 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी जारी कर दी है।
नारनौल-रामबास रोड (किमी 0.00 से 4.00) से मेडिकल कॉलेज कोरियावास तक फोर-लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्वीकृत की गई है और इसके लिए लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
 
WhatsApp Image 2026-07-14 at 11.06.58 PM
 
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि कोरियावास मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना है और इस सड़क के निर्माण से मरीजों, मेडिकल छात्रों, चिकित्सकों तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है, ताकि लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही मिल सके।
उन्होंने कहा कि फोर-लेन सड़क बनने से मेडिकल कॉलेज की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यातायात सुगम होगा और पूरे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। यह परियोजना नांगल चौधरी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad