Faridabad News : एनपीटीआई में एमबीए (पावर मैनेजमेंट) के 20वें बैच का ‘ऊर्जा आरंभ’ इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

Desh Rojana
On

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई), कॉर्पोरेट कार्यालय, सेक्टर-33, फरीदाबाद में एमबीए (पावर मैनेजमेंट) के 20वें बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘ऊर्जा आरंभ – सशक्त आरंभ, ऊर्जावान भविष्य’ थीम पर इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई), कॉर्पोरेट कार्यालय, सेक्टर-33, फरीदाबाद में एमबीए (पावर मैनेजमेंट) के 20वें बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘ऊर्जा आरंभ – सशक्त आरंभ, ऊर्जावान भविष्य’ थीम पर इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। a

कार्यक्रम का शुभारंभ एनपीटीआई के महानिदेशक एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के सदस्य (ग्रिड ऑपरेशन एवं वितरण) हेमंत जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस सेल्वम, प्रधान निदेशक, डॉ. इंदु महेश्वरी प्रधान निदेशक, सुरेन्द्र कुमार निदेशक (प्रशासन), भावना चौधरी उप निदेशक तथा अशोक खत्री सहायक निदेशक सहित संस्थान के अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। स्वागत संबोधन में भावना चौधरी उप निदेशक ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें एनपीटीआई परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं। डॉ. इंदु महेश्वरी ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि एनपीटीआई केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि पावर सेक्टर में उत्कृष्ट मानव संसाधन तैयार करने वाला अग्रणी संस्थान है। वहीं डॉ. एस सेल्वम ने विद्यार्थियों को ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने और प्रबंधन कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य संबोधन में हेमंत जैन ने कहा कि आने वाले दो वर्ष विद्यार्थियों के व्यावसायिक जीवन की मजबूत नींव तैयार करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अकादमिक अध्ययन के साथ-साथ उद्योग अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एनपीटीआई के विद्यार्थियों को सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में उत्कृष्ट प्लेसमेंट प्राप्त हो रहे हैं, जो संस्थान की गुणवत्ता और उद्योग में उसकी विश्वसनीयता का प्रमाण है। कार्यक्रम का समन्वयन भावना चौधरी उप निदेशक एवं आशुतोष गुप्ता उप निदेशक द्वारा किया गया। इंडक्शन कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें नाटक, संगीत एवं नृत्य ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad