Palwal News: 31 जुलाई तक नियुक्ति नहीं मिली तो 1 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे कर्मचारी

Desh Rojana
On

हरियाणा में एलसीएलओ कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव गहराता जा रहा हैं। पिछले 10 महीने से कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार इन युवाओं की को सुध नहीं ले रही, जिससे जिला के कर्मचारियों में रोष है। 

पलवल। हरियाणा में एलसीएलओ कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव गहराता जा रहा हैं। पिछले 10 महीने से कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार इन युवाओं की को सुध नहीं ले रही, जिससे जिला के कर्मचारियों में रोष है।
 
palwal today
मांगों को लेकर नारे लगाते कर्मचारी।

 

इस बारे में यूनियन के राज्य प्रधान पवन डागर ने बताया कि अब यूनियन ने आर पार की लड़ाई का मन बना लिया हैं। उन्होंने बताया कि अगर सरकार एलसीएलओ को 31 जुलाई तक सीपीएलओ पद पर ज्वाइनिंग नहीं कराएगी तो एक अगस्त को भारी रोष प्रदर्शन के साथ सीएम हाउस पिपली का घेराव करेंगे। यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो 4000 एलसीएलओ उनके परिवार जन आगामी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। एलसीएलओ यूनियन हर चुनाव से दूरी बनाएगी।

राज्य कायर्रकारिणी अध्यक्ष दीपक कुमार रोहतक ने बताया कि यह विवाद पदनाम बदलने और वेतन न मिलने से जुड़ा है। क्रीड (सीआरआईडी) के तहत सीपीएलओ पद के लिए परीक्षा ली गई थी, लेकिनन चयन के बाद आधे युवाओं को सीपलएलओ बनाया गया, जबकि आधे का पदनाम बदलकर एलसीएलओ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एलसीएलओ को 28 महीने से न काम मिला है और ना वेतन तथा सीपीएलओ को मात्र 6 हजार मिल रहे हैं।
जिला प्रधान रविन्द्र ने बताया कि 1 अगस्त के सीएम आवास घेराव में तमाम संगठन हमारे भागीदार बनेंगे, जिसमें आशा वर्कर यूनियन, आंगनवाड़ी, मिड डे मिल, सर्व कर्मचारी संघ के तमाम संगठन से घेराव में शामिल होंगे। बैठक में अजय, रविंद्र, विकाश, महेश, नसीम अहमद, मोनिका, पूजा, सुशीला, तौफ़ीक़, अमित चौहान, चेतन, योगेश, संदीप, अनीश, बीर सिंह, वेद प्रकाश, सुनील, धीरज, कपिल, मनोज मौजूद रहे।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad