Narnaul News: समाधान शिविर में एसडीएम योगेश सैनी ने सुनी समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वीरवार को महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय स्थित कोर्ट रूम में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम योगेश सैनी ने की और आमजन की 36 समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

नारनौल। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वीरवार को महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय स्थित कोर्ट रूम में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम योगेश सैनी ने की और आमजन की 36 समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर व डीएमसी रणबीर सिंह भी मौजूद रहे।
 
gesh saini
 
एसडीएम ने अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। एसडीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हमारी प्राथमिकता है। समाधान शिविर का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देना है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जा सके। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान शिविर में प्रमुख तौर पर परिवार पहचान पत्र, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड , बिजली, पानी, सड़क व गली निर्माण, अवैध निर्माण इत्यादि शिकायतें शामिल हैं। डी सी ने शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए ।
 
इस अवसर पर डीएचबीवीएन से रणबीर सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ देवेन्द्र, स्वास्थ्य विभाग से डॉ जय, पशुपालन विभाग से डॉ भूपेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग से अरुण कुमार, सहायक रोजगार अधिकारी जितेन्द्र, तहसीलदार अजय कुमार, वन विभाग से विक्रम सिंह, परिवहन विभाग ने हरिकिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad