Mewat/ Tawdu News: परिवार पहचान पत्र से संबंधित 25 शिकायतों का हुआ समाधान : सतीश खोला चेयरमैन पीपीपी।

Desh Rojana
On

हरियाणा परिवार पहचान पत्र के चेयरमैन सतीश खोला ने बताया कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर आयोजित समाधान शिविर में कुल 25 शिकायतें सामने आईं। एसडीएम जितेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित परिवार पहचान पत्र समाधान शिविर में संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही सभी शिकायतों का तत्परता से समाधान किया।

तावड़ू : हरियाणा परिवार पहचान पत्र के चेयरमैन सतीश खोला ने बताया कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर आयोजित समाधान शिविर में कुल 25 शिकायतें सामने आईं। एसडीएम जितेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित परिवार पहचान पत्र समाधान शिविर में संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही सभी शिकायतों का तत्परता से समाधान किया। शिविर में नागरिकों ने परिवार पहचान पत्र में नाम, जन्म तिथि,पता, मोबाइल नंबर,आय संबंधी विवरण तथा परिवार के सदस्यों से जुड़े संशोधन को लेकर अपनी समस्याएं रखीं।
 
pehchan
 
अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के कर्मचारियों के माध्यम से सभी 25 मामलों का समाधान कराया। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। वहीं,शिविर में अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इन शिकायतों पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
परिवार पहचान पत्र से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए लोग निर्धारित माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
समाधान शिविर में अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द निपटारा किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे और प्रशासन की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया। समाधान शिविर में बिजली निगम,नगर पालिका के अधिकारी, जन स्वास्थ्य विभाग, भवन एवं लोक निर्माण विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad