Rewari News: पीएम नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी आज

जिम खाना क्लब में होगा वर्चुअल कार्यक्रम

Desh Rojana
On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ-साथ विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।
 
Train
 
इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से स्थानीय जिमखाना क्लब में किया जाएगा। 
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि रेवाड़ी शहर में आयोजित होने वाले लाइव प्रसारण वर्चुअल कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इनके अलावा बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली, जिला प्रमुख मनोज यादव भी शामिल होंगे। 
एडीसी राहुल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली इको-फ्रेंडली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर रेवाड़ी में इको-फ्रेंडली जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा, जोकि रेजांगला पार्क से जिमखाना क्लब यानी स्थानीय कार्यक्रम स्थल तक निकाली जाएगी। इस रैली में इलेक्ट्रिक वाहन और ई-रिक्शा का प्रयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जागरूक किया जाएगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad