Palwal News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम जारी
17 जुलाई से शुरू होगी प्रथम चरण की काउंसलिंग, समय पर दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा कराने की अपील
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार संस्थान में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
पलवल: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार संस्थान में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर अपने पसंदीदा ट्रेड में प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
.jpg)
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम चरण की काउंसलिंग 17 जुलाई से 22 जुलाई 2026, द्वितीय चरण 23 जुलाई से 28 जुलाई 2026, तृतीय चरण 3 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तथा चतुर्थ चरण 14 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को किसी भी चरण में सीट आवंटित होती है, उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही आवंटित सीट को सुरक्षित रखने के लिए काउंसलिंग अवधि के दौरान ही निर्धारित प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से भुगतान करना भी आवश्यक होगा।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे रिक्त सीटों, सीट आवंटन तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए विभागीय पोर्टल www.admissions.itiharyana.gov.

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



