Gurugram News:शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर 50.80 लाख रुपये ठगे

Desh Rojana
On

शेयर बाजार में निवेश पर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 50.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि ठगों ने टेलीग्राम चैनल के जरिए संपर्क किया और फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर निवेश कराया।

गुरुग्राम: शेयर बाजार में निवेश पर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 50.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि ठगों ने टेलीग्राम चैनल के जरिए संपर्क किया और फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर निवेश कराया।साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Cyber-Crime-Report
 
मेफील्ड गार्डन निवासी विपिन वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठगों ने उन्हें टेलीग्राम चैनल से जोड़कर ऑनलाइन ट्रेडिंग, शेयर बाजार और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर भारी मुनाफे का लालच दिया।
ग्रुप में फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर उन्हें विश्वास में लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल में एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराई और बैंक खातों की जानकारी भेजकर रुपये ट्रांसफर कराए। शुरुआत में ऐप पर मुनाफा दिखाया गया, जिसके बाद पीड़ित ने और रकम निवेश कर दी। उन्होंने कुल 50,80,630 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रिफंड मांगने पर आरोपियों ने और रुपये जमा करने को कहा, जिसके बाद उन्हें ठगी का पता चला।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad