Kurukshetra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन कार्यक्रम की अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी : विश्राम कुमार मीणा
17 जुलाई को जींद के ऑनलाइन कार्यक्रम से होगा एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 17 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने तैयारियों करनी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से जुडक़र कुरुक्षेत्र में तैयार किए गए एलिवेटिड रेलवे का उद्घाटन किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 17 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने तैयारियों करनी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से जुडक़र कुरुक्षेत्र में तैयार किए गए एलिवेटिड रेलवे का उद्घाटन किया जाएगा।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर संबंधित जिलों के अधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटिड का उद्घाटन और सिख संग्रहालय की परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते पूरी करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा व हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑनलाइन प्रणाली के साथ कुरुक्षेत्र में जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से तैयारियां की जाएगी और विभागीय अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



