Nuh Mewat News: सोशल मीडिया पर अन्जान लोगों से दोस्ती ना करें ; एसपी नूंह
इस जागरुकता को आगे बढाते डॉ० अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक नूंह नें आमजन को जानकारी देते हुए बताया कि आज की इस डिजिटल दुनिया में इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग काफी बढ गया है ।
मेवात। इस जागरुकता को आगे बढाते डॉ० अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक नूंह नें आमजन को जानकारी देते हुए बताया कि आज की इस डिजिटल दुनिया में इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग काफी बढ गया है । 

हर व्यक्ति मोबाइल, इंटरनेट तथा सोशल मीडिया से जुडा है और वह अपना हर काम ऑनलाइन के माध्यम से कर रहे है परन्तु कुछ साइबर क्रिमनल जो इंटरनेट पर लोगों को वेबकूफ बनाकर उनके साथ धोखाधडी को अन्जाम देते है । ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहनें की आवश्यकता है क्योंकि कुछ साइबर क्रिमनल खुद को विदेशी बताकर सोशल मीडिया पर खुद को अच्छी जॉब या खुद को अच्छा बिजनैसमैन बताकर दोस्ती करते है । जिससे कुछ लोग इनकी बातों में आकर उनके साथ दोस्ती कर लेते है और फिर फेसबुक तथा व्हटसअप के माध्यम से बातचीत करते है । काफी दिनों तक आपस में बातचीत करने पर वो आपको गिफ्ट या आई फोन इत्यादि भेजनें के लिए कहते है, और कहते है आपको बस कस्टम डयूटी देनी है । ऐसे में आपको गिफ्ट, आई फोन इत्यादि के लालच में आकर कोई किसी भी प्रकार की कस्टम डयूटी भरने की जरुरत नहीं है, क्योंकि साइबर क्रिमनल आपसे धीरे-2 करके लाखों रुपये की राशि ठग लेते है, ऐसे में किसी अजनबी पर विश्ववास ना करें और अगर कोई व्यक्ति आपको कस्टम डयूटी की डिमांड करता है तो सावधान हो जाए वह साइबर क्रिमनल है । आपके साथ धोखाधडी कर रहा है । ऐसे में किसी अन्जान व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती ना करें ना ही किसी प्रकार की निजी जानकारी सांझा करें । ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें और सुरक्षित रहें ।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



