Palwal News : धानुका एग्रीटेक रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी सेंटर गांव सिहोल में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया

Desh Rojana
On

शिविर का शुभारंभ बागवानी विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. बीएस सहरावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. बीएस सहरावत ने किसानों को डी एस आर तकनीक के बारे में जागरूक किया।

पलवल : धान की फसल के लिए एकीकृत खेती के तरीकों को लेकर शुक्रवार को धानुका एग्रीटेक रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी सेंटर गांव सिहोल में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बागवानी विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. बी. एस. सहरावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। aa

डॉ. बी. एस. सहरावत ने किसानों को डी एस आर तकनीक के बारे में जागरूक किया। डॉ.पी.के.सिंह ने किसानों को धान की फसल में उत्पादन लागत कम करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जितेंद्र कुमार ने धान की फसल में मृदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। लोकेंद्र कुमार ने किसानों को धान की फसल में धानुका एग्रीटेक के उत्पादों का इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी। सुंदरलाल ने किसानों को सरकारी योजनाएं और प्रोत्साहन के बारे में जागरूक किया। डॉ. शुभम कुमार ने धान की फसल में पौधों की सुरक्षा उपाय के बारे में बताया। शिविर का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad