Nuh news: पलड़ी में गहराया जल संकट, ग्रामीणों का SDO कार्यालय पर प्रदर्शन का अल्टीमेटम

Desh Rojana
On

  नूंह खंड के ग्राम पलड़ी में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच हालात यह हैं कि लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। समस्या से त्रस्त होकर शुक्रवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अधिकारी (SDO) से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

नूंह (पलड़ी): नूंह खंड के ग्राम पलड़ी में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच हालात यह हैं कि लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। समस्या से त्रस्त होकर शुक्रवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अधिकारी (SDO) से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.29.25 PM

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई मोहल्लों में नल लंबे समय से सूखे पड़े हैं। पानी की किल्लत के कारण महिलाओं और बच्चों को चिलचिलाती धूप में दूर-दराज के कुओं और नलकूपों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में बिछी पाइपलाइनें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं, जिससे पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता।

ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा ‘जल जीवन मिशन’ के तहत हर घर जल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। गांव में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और विभागीय अधिकारी इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन तेज किया जाएगा वहीं ज्ञापन लेने के बाद SDO ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही तकनीकी टीम भेजकर पाइपलाइनों की मरम्मत करवाई जाएगी तथा पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया जाएगा।

इसके बावजूद ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले तीन से चार दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे। इसमें विभाग के कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन धरना शामिल होगा।

इस दौरान सरपंच आजाद, मोहम्मद तस्लीम, आत्मा सिंह, सद्दाम, यूसुफ, साबिर, आमिर, वसीम, अकरम, सब्बू, अजरु, अकरम, अरशद, उमरशेद सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad