Gurugram News: 30 जून को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस सजग
जिला पुलिस लाइन में पूर्वाभ्यास, जरूरी निर्देश दिए गए
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 30 जून को कृषि महाविद्यालय बावल में राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह को लेकर जिला पुलिस लाइन में कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास आयोजित की गई।
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 30 जून को कृषि महाविद्यालय बावल में राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह को लेकर जिला पुलिस लाइन में कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास आयोजित की गई। सोमवार को एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने समारोह स्थल का दौरा कर लगाई गई यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटियों का जायजा लेकर रिहर्सल की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी रूटों का निरीक्षण करते हुए अन्य वैकल्पिक रूटों का भी अवलोकन किया।
इस निरीक्षण के दौरान एसपी हेमेंद्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल के आस पास बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सफाई, टॉयलेट्स, वीवीआईपी, मीडिया गैलरी, चेकिंग पॉइंट, हेलीपैड और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को जांचा। उन्होंने वीआईपी आगमन के इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस संबंध में बैठक लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहनों से जाम की स्थिति नहीं बने तथा सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना रहे, इसके लिए सतर्क एवं सजग रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।.jpeg)
.jpeg)
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों और पहलुओं पर बारीकी से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें और कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस अधीक्षक ने कड़े शब्दों में कहा है कि कोई भी इन कार्यक्रम की आड़ में असामाजिक/ आपराधिक गतिविधियां करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस प्रशासन ने इस आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बावल में 13 नाके लगाए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सिविल वर्दी में भी पुलिस बल की अलग से तैनाती की गई है। इसके अलावा दंगा निरोधक दस्ता, बम डिस्पोजल, टियर गैस स्क्वाड, वजरा वाहन की भी अलग से तैनाती की गई है।
पूर्वाभ्यास के दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह, डीएसपी श्री संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार सहित कार्यक्रम मे लगी सभी ड्यूटियों के प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। उधर पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 30 जून को कार्यक्रम के दौरान सुचारू यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन चालक अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा नहीं करें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें। नाकों या पार्किंग पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करके पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



