Taudu/Nuh News: तावडू में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खोला चाऊमीन वाले का भेद, चाऊमीन की प्लेट में परोसे जा रहे कीड़े
नगर में खुले में बिक रहे फास्ट फूड ने स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है। जनस्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए दुकानदारों द्वारा लोगों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है।
तावडू नूंह: नगर में खुले में बिक रहे फास्ट फूड ने स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है। जनस्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए दुकानदारों द्वारा लोगों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका एक ताजा और बेहद चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के जरिए सामने आया है, जिसने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।
वायरल वीडियो के अनुसार, नूंह रोड पर स्थित ऑफीसर कॉलोनी के सामने 'लखन चाऊमीन वाला' नाम की दुकान पर ग्राहकों को बेहद गंदगी और लापरवाही के साथ खाना परोसा जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ग्राहक की चाऊमीन की प्लेट में मेरा हुआ कीड़ा पाया जाता है। 

जब जागरूक ग्राहक ने इस बात का विरोध किया और दुकानदार लखन से शिकायत की, तो दुकानदार ने अपनी गलती मानने या सुधार करने के बजाय बेहद गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया। दुकानदार ग्राहक से कहता नजर आया, "मैं क्या करूं।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नूंह रोड और तहसील के पास रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं, जो इस रेहड़ियों और दुकानों पर फास्ट फूड खाते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग इस गंभीर लापरवाही पर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है। विभाग की इस सुस्ती के कारण ही ऐसे दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय निवासियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग तहसील के पास खुले में बन रहे इस तरह के दूषित भोजन से महामारी या गंभीर बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे लापरवाह और लोगों की जान से खेलने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और शहर में चल रहे सभी फास्ट फूड सेंटरों की गुणवत्ता की तुरंत जांच की जाए।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



