Palwal News:रोजगार मेले का आयोजन 03 जुलाई को, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर : शक्तिपाल
अग्रणी कंपनियां लेंगी साक्षात्कार, फ्रेशर एवं अनुभवी अभ्यर्थी कर सकेंगे भागीदारी
जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 03 जुलाई 2026 को प्रात: 10:00 बजे से दोपहर बाद 4:00 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
Palwal News: जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 03 जुलाई 2026 को प्रात: 10:00 बजे से दोपहर बाद 4:00 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह रोजगार मेला नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवेदक को https://forms.gle/
जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में फ्रेशर एवं अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवारों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां लेकर आना होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीनिक्स कॉन्टैक्ट इंडिया, नॉर ब्रेमसे इंडिया, सैंडन विकास इंडिया, महिंद्रा टेलीफोनिक्स इंटीग्रेटेड सिस्टम्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, साटा विकास इंडिया, विका प्रोसेस सॉल्यूशंस, विक्टोरा ऑटो, प्रीमियर प्लास्मोटेक तथा हरियाणा वायर्स सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज, आधार कार्ड तथा बायोडाटा साथ लाना आवश्यक होगा। अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप योग्य मानव संसाधन भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह मेला जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



