Rewari News: हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने चेयरमैन लक्ष्मण सिंह यादव की अध्यक्षता में अस्पताल, यूनिवर्सिटी व गर्ल्स कालेज का किया निरीक्षण

Desh Rojana
On

शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा की शिक्षा, तकनीकी, व्यावसायिक एवं चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की समिति के चेयरमैन और रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि स्थानीय नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाने की व्यवस्था में सुधार किया जाए। इस टेस्ट के लिए मरीजों को लंबे समय की तारीख नहीं दी जाए।

रेवाड़ी। शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा की शिक्षा, तकनीकी, व्यावसायिक एवं चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की समिति के चेयरमैन और रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि स्थानीय नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाने की व्यवस्था में सुधार किया जाए। इस टेस्ट के लिए मरीजों को लंबे समय की तारीख नहीं दी जाए।
उक्त समिति के चेयरमैन विधायक यादव एवं सदस्य बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, महम के विधायक बलराम दांगी, नलवा के विधायक रणधीर पणिहार ने शुक्रवार को नगर में नागरिक अस्पताल, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी, मीरपुर और सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय का दौरा किया और यहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान डीसी अभिषेक मीणा, रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार, विधानसभा के अधिकारी जसवंत यादव इनके साथ रहे।edu 1
तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा समिति के सदस्यों ने सबसे पहले नागरिक अस्पताल का अवलोकन किया, जिनका यहां एनएचएम के एमडी डा. आर.एस. ढिल्लो, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डा. मनीष बंसल, एमसीएच के निदेशक डा. विरेंद्र यादव, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया ने स्वागत किया। उक्त अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेंद्र यादव ने अस्पताल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सरकार ने इस हॉस्पिटल का दर्जा 200 से बढ़ाकर 300 बिस्तर वाला कर दिया है। जल्द ही अस्पताल परिसर में नई इमारत का निर्माण किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि अस्पताल और ट्रामा सेंटर के बीच बने फुट ओवर ब्रिज को अभी शुरू नहीं किया जा सका, जिसकी वजह एफओबी की छत का क्षतिग्रस्त होना बताई गई। विस समिति ने इस कार्य को तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए, जिस पर डीसी अभिषेक मीणा ने बी एंड आर के कार्यकारी अभियंता को मौके पर बुलाकर एक सप्ताह में छत की मरम्मत करवाने और लिफ्ट को सीएमओ के हैंड ओवर करने के निर्देश दिए।चेयरमैन लक्ष्मण यादव ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्था भी नई बिल्डिंग में ही करवाई जाए।बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने विस समिति को यह सुझाव दिया कि नई बिल्डिंग के गेट के पास ही मॉर्चरी को बनवाया जाए, जिसका अलग गेट बना हो। विधायक बलराम दांगी ने कहा कि अस्पताल में होने वाले टेस्ट और बढ़ाए जाएं। विधायक हरेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक पूरा होना चाहिए।
एनएचएम के एमडी डा. आर. एस. ढिल्लो ने बताया कि भविष्य में प्रत्येक गर्भवती महिला की प्रसूति के लिए अस्पताल को पहले ही चिन्हित कर लिया जाएगा। महिला अगर चाहे तो निजी अस्पताल में भी जा सकती है। गर्भवती महिलाओं को प्रसुति के लिए एंबुलेंस सेवा मुहैया करवाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा. विरेंद्र यादव ने सुझाव दिया कि बायोप्सी का टेस्ट यहां से सैंपल भेजने पर गुरुग्राम लैब से करवाया जा सकता है। समिति ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष जताया।edu 2
इसके बाद शिक्षा समिति के सदस्यों ने आईजीयू मीरपुर का दौरा किया। यहां चेयरमैन एवं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार संचालित किया जाए। यूनिवर्सिटी में स्थाई और अस्थाई सभी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगनी चाहिए। अस्थाई कर्मचारी को हटाने से पहले उसकी आजीविका सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अस्थाई कर्मचारियों के लिए जॉब सिक्योरिटी एक्ट लागू किया हुआ है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी, रजिस्ट्रार दिलबाग सिंह और प्राध्यापक डा. पंकज त्यागी ने आईजीयू की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तदोपरांत शिक्षा समिति ने सेक्टर-18 के महिला महाविद्यालय का निरीक्षण तथा प्राचार्य ज्योति यादव को कॉलेज प्रबंधन के लिए अपने सुझाव दिए। इस अवसर अजय कांटीवाल, बिजेंद्र डहीना भी मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad news: मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने की समीक्षा
Faridabad news: लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर, एटीआर अपलोड करने में न बरतें लापरवाही : सीटीएम अंकित कुमार
Faridabad news: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम मयंक भारद्वाज
Faridabad news: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं, मिशन मोड में करें कार्य : उपायुक्त आयुष सिन्हा
Panchkula News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: पंचकूला के परेड ग्राउंड में 10 हजार लोग एक साथ करेंगे योग, नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम