Nuh Mewat News: जापान एंबेसी ने नूंह एसपी को सराहा, सुरक्षा प्रबंधों के लिए भेजा प्रशंसा पत्र
जिला नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन (IPS) को जापान दूतावास, नई दिल्ली की ओर से प्रशंसा पत्र (Letter of Appreciation) भेजा गया है।
मेवात: जिला नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन (IPS) को जापान दूतावास, नई दिल्ली की ओर से प्रशंसा पत्र (Letter of Appreciation) भेजा गया है। यह सम्मान उन्हें जापान सरकार के उच्च स्तरीय दौरे के दौरान बेहतरीन सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है।
.jpeg)
जापान एंबेसी ने अपने पत्र में लिखा है कि डॉ. अर्पित जैन द्वारा निरंतर सहयोग, समझदारी और समर्थन से उनके कूटनीतिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए। विशेष रूप से मार्च 2026 में हरियाणा दौरे पर आई जापान सरकार की मंत्री किमी ओनोदा (Kimi Onoda) की यात्रा के दौरान किए गए सुरक्षा इंतजामों की सराहना की गई है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि किमी ओनोदा, जो आर्थिक सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालती हैं, उनके दौरे को सफल बनाने में नूंह पुलिस का अहम योगदान रहा।
जापान दूतावास के काउंसलर (एडमिनिस्ट्रेशन) काया होकुतो (Kaya Hokuto) ने अपने हस्ताक्षरित पत्र में नूंह पुलिस के समर्पण और उत्कृष्ट सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।
इस सम्मान से न केवल नूंह पुलिस बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ा है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस प्रशासन की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है।
वही नूंह पुलिस कप्तान डॉ अर्पित जैन का कहना है कि उन्होंने तो बस अपनी ड्यूटी के जिम्मेदारी के साथ निभाई थी।

About The Author
संबंधित समाचार



