Rewari News: एशियन एआरएम बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रेवाड़ी के देवांशु पंडित ने जीता गोल्ड
अंतराष्ट्रीय पटल पर हरियाणा और भारत का नाम रोशन करने पर पिता और मोटिवेशनल गुरू ने दी शुभाशीष
देवांशु पंडित पुत्र सुशील पंडित ने थाईलैंड में आयोजित एआरएम बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इंडिया की ओर से खेलकर गोल्ड मेडल जीतकर अपने शहर, प्रदेश हरियाणा और भारत का नाम रोशन किया है।
रेवाड़ी। प्रदेश के जिला झज्जर के गांव हसनपुर मूल निवासी और पिछले 25 साल से रेवाड़ी में रह रहे देवांशु पंडित के परिवार की आजकल चर्चा है। सुशील पंडित के पुत्र और मोटिवेशनल गुरू सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश यादव गोकलगढ़ की प्रेरणा से आज इस मुकाम तक पहुंचे इस युवा के आगामी बुधवार को जिला रेवाड़ी की धरती पर पहुंचने की उम्मीद है।
उनके पिता सुशील पंडित और मोटिवेशनल गुरू सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश यादव गोकलगढ़ ने अलग अलग तौर पर बात करते हुए इस युवा के जीवन से जुड़ी बातों को सांझा किया। उन्होंने बताया कि छोटी उम्र में एक छोटे से शहर से राष्ट्रीय और आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना, इस बेटे की मेहनत और लगन को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि देवांशु कई खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। युवा के परिजन सुशील पंडित ने कहा कि उनका परिवार मूल रूप से गांव हसनपुर जिला झज्जर का निवासी है मगर गत 25 सालों से रेवाड़ी में रहता है।
देवांशु पंडित पुत्र सुशील पंडित ने थाईलैंड में आयोजित एआरएम बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इंडिया की ओर से खेलकर गोल्ड मेडल जीतकर अपने शहर, प्रदेश हरियाणा और भारत का नाम रोशन किया है। उनका चयन टीम इंडिया के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता थाईलैंड में 24 से 26 जुलाई तक आयोजित हुई।आगामी बुधवार को देवांशु भारत और हरियाणा की धरती पर पहुंचने वाला है। उनके परिवार को बधाई देने वाले लोग लगातार पहुंच रहे हैं।

देवांशु के मोटिवेशनल गुरू सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश यादव गोकलगढ़ ने कहा कि आज देश में युवा ताकत का डंका बज रहा है। हाल के नई दिल्ली के घटनाक्रम में को लेकर उन्होंने कहा कि वैसे तो हर व्यक्ति राजनीति से जुड़ाव रहता है। वे पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं। मगर युवाओं की सोच के देश के नीति निर्माताओं को समझना होगा।
उन्होंने कहा कि युवा देश की तरक्की में अभिन्न योगदान देने को उत्सुक है और उसकी शक्ति को रचनात्मक दिशा में ले जाने की जरूरत है और अभिभावकों को भी युवाओं पर अपनी रुचि थोपने की बजाए उनकी इच्छा को जानकर आगे कदम बढ़ाना चाहिए।
बता दें विजेता युवा देवांशु का रेवाड़ी पहुंचने पर जोरदार स्वागत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आगामी बुधवार को इस संबंध में ब्रह्मगढ़ में एक सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। उधर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी जसवंत सिंह बावल, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, डा. अनिल, जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, आनंद सिंह रोहड़ाई और संजय पहलवान ने देवांशु को बधाई दी है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



