Faridabad News: महाराजा दक्ष जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की
बल्लभगढ़ में महाराजा दक्ष जयंती एवं प्रजापति मेधावी विद्यार्थी व वृद्ध सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
प्रजापति युवा शक्ति महासभा (रजि.) के तत्वावधान में बल्लभगढ़ अनाज मंडी परिसर में महाराजा दक्ष जयंती एवं प्रजापति मेधावी विद्यार्थी व वृद्ध सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
फरीदाबाद: प्रजापति युवा शक्ति महासभा (रजि.) के तत्वावधान में बल्लभगढ़ अनाज मंडी परिसर में महाराजा दक्ष जयंती एवं प्रजापति मेधावी विद्यार्थी व वृद्ध सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा समाज में शिक्षा, एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणबीर सिंह गंगवा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, साथ ही हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक पंडित मूलचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही बल्लभगढ़ जिलाअध्यक्ष सोहन पाल सिंह भी मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कैबिनेट मंत्री चौधरी रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्श समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और सामाजिक समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं और बुजुर्गों का सम्मान समाज की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है तथा इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने समाज के विकास एवं जनहित कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिसका उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।
विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने आयोजकों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने समाज से शिक्षा, संगठन और सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। प्रजापति युवा शक्ति महासभा के अध्यक्ष चंद्रपाल प्रजापति ने सभी अतिथियों, समाज के गणमान्यजनों एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन समाज की उन्नति, आपसी भाईचारे और युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन सजीव बैसला, रामेश्वर प्रजापति, सतबीर वर्मा, सेनानक चंद्र, बुद्धा सैनी, जय प्रकाश, सीता राम प्रजापति, राजु संरपच, के. के. प्रजापति, ओम करण प्रजापति, जय सिहं प्रजापति, राजेश प्रजापति, सुखपाल गोला, नरेश सरपचं, संदीप गंगवा, सचेत डाबोदिया सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।