Palwal News : कृष्ण भारद्वाज जिला आईटी प्रमुख भाजपा युवा मोर्चा के सानिध्य में चला सफाई अभियान

Desh Rojana
On

भाजपा युवा मोर्चा के जिला आईटी प्रमुख कृष्ण भारद्वाज के सानिध्य में रविवार को ग्राम लाडियाका में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर सार्वजनिक स्थानों, गलियों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया।

पलवल। भाजपा युवा मोर्चा के जिला आईटी प्रमुख कृष्ण भारद्वाज के सानिध्य में रविवार को ग्राम लाडियाका में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर सार्वजनिक स्थानों, गलियों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। यह अभियान हरिजन चौपाल से शुरू हुआ और बड़े मंदिर तक समाप्त हुआ। मंदिर में भी साफ सफाई की। aa

इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। महेश सरपंच व युवा संगठन के  कार्यकर्ताओं ने  सभी नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा नियमित रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान अनेक युवा साथी जैसे- महेश सरपंच, रवि शर्मा, सत्यवीर मास्टर,  SMC के प्रधान बब्बू प्रजापत, महेश पंडित, जय नारायण शर्मा, धीरज मास्टर, PTI राहुल बघेल, संजू कुमार, रणवीर, किशन, नेतराम एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad