Nuh Mewat News: 26 जुलाई को फिरोजपुर झिरका में लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला: एडीसी

पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है मेले का उद्देश्य

Desh Rojana
On

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने  बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) 2.0 के अंतर्गत 26 जुलाई (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय फिरोजपुर झिरका में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन किया जाएगा।

नूंह: अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने  बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) 2.0 के अंतर्गत 26 जुलाई (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय फिरोजपुर झिरका में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में लगभग 3,000 पात्र लाभार्थी परिवार भाग लेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति अपने कार्यालय में योजना से संबंधित बैठक में जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित कर रही थी।
 
nuh mela
26 जुलाई को बीडीपीओ कार्यालय, फिरोजपुर झिरका में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के अंत्योदय मेले की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति।
 
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि मेले का उद्देश्य पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों की पूर्व काउंसलिंग, आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा योजनाओं की जानकारी देने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को अधिकतम लाभ मिल सके। 
उन्होंने बताया कि मेले में ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं डेयरी, महिला विकास, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग निगम, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, रोजगार विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंचायत एवं विकास विभाग, रेड क्रॉस सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। 
 
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें तथा लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि अंत्योदय मेले का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके। उन्होंने पात्र परिवारों से भी अपील की कि वे 26 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे बीडीपीओ कार्यालय, फिरोजपुर झिरका पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad