Palwal News: अवैध रूप से चल रहे फेसबुक-यूट्यूब न्यूज चैनलों पर कार्रवाई की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Desh Rojana
On

जिले में बिना मान्यता और अधिकार के चल रहे फेसबुक और यूट्यूब न्यूज चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर ऐसे चैनलों और उनके संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

पलवल। जिले में बिना मान्यता और अधिकार के चल रहे फेसबुक और यूट्यूब न्यूज चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर ऐसे चैनलों और उनके संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
 
FACE
 
ज्ञापन में कहा गया है कि पलवल जिले में कई फेसबुक-यूट्यूब न्यूज चैनल अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इन चैनलों के पास न्यूज चलाने की कोई कानूनी अथॉरिटी या लाइसेंस नहीं है। आरोप है कि ये चैनल एकतरफा खबरें चलाकर सरकार और प्रशासन की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। ज्ञापन में एसपी से मांग की है कि इन चैनलों की मान्यता और लाइसेंस की जांच कराई जाए और यदि ये अनधिकृत पाए जाएं तो इनके खिलाफ आई एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में चैनल व उनके संचालकों के नाम और मोबाइल नंबर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad