Palwal News : जिला में अब 24 जुलाई तक जारी रहेगा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान : उपायुक्त

 31 जुलाई 2026 को किया जाएगा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन

Desh Rojana
On

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार हरियाणा राज्य में चल रही पुनरीक्षण प्रक्रिया की विभिन्न गतिविधियों की तिथियों में बदलाव किया गया है।

पलवल। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार हरियाणा राज्य में चल रही पुनरीक्षण प्रक्रिया की विभिन्न गतिविधियों की तिथियों में बदलाव किया गया है। 

aa

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अब 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य जारी रहेगा। वहीं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को होगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। दावों और आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि जिन मतदाताओं को नाम जोड़ना, हटाना या किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वे निर्धारित अवधि में अपना दावा/आपत्ति अवश्य दर्ज करें।

इस प्रकार रहेगा एसआइआर का संशोधित कार्यक्रम :
* बीएलओ द्वारा घर-घर मतदाता सत्यापन : 15 जून-24 जुलाई 2026
* मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था : 24 जुलाई 2026 तक
* प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन : 31 जुलाई 2026
* दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि :  31 जुलाई-30 अगस्त 2026
* दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण : 31 जुलाई-28 सितंबर 2026
* अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : 3 अक्टूबर 2026

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad