Faridabad News : 12 जुलाई रविवार को भी भरे और जमा होंगे एन्यूमरेशन फॉर्म : एसडीएम मयंक भारद्वाज

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

Desh Rojana
On

बल्लभगढ़ के उपमंडल अधिकारी एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी मयंक भारद्वाज ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की।

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के उपमंडल अधिकारी एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी मयंक भारद्वाज ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा अभियान को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करना रहा। c

एसडीएम मयंक भारद्वाज ने कहा कि एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, मंगलवार निर्धारित है, फिर भी अंतिम दिनों तक प्रतीक्षा करना उचित नहीं है। साथ ही 12 जुलाई रविवार के दिन भी गणना प्रपत्र भरे और जमा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अंतिम समय में तकनीकी बाधाओं, दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य व्यावहारिक कारणों से अनावश्यक असुविधा हो सकती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपने बूथ स्तर के अभिकर्ताओं (बीएलए-1 और बीएलए-2) के माध्यम से मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करें तथा यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटा हो, किसी मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसकी जानकारी समय रहते उपलब्ध कराएं, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसका समाधान किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। यदि किसी मतदाता का गणना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं हुआ है तो वह शीघ्र इसे भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें, ताकि उनका नाम अद्यतन एवं शुद्ध मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि समय पर प्रपत्र जमा करने से किसी भी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी त्रुटियों का समय रहते समाधान किया जा सकता है। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अभियान के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad