Palwal/ Hathin News:बाढ़ बचाव की 78 करोड़ रुपए की योजना पर काम शुरू, तीस हजार एकड़ क्षेत्र को बाढ़ मुक्त किया जाएगा
हथीन विधानसभा क्षेत्र के 30 हजार एकड़ क्षेत्र को बाढ़ मुक्त किया जाएगा। इसके लिए 78 करोड़ रुपए की योजना पर काम शुरू हो गया।
हथीन। हथीन विधानसभा क्षेत्र के 30 हजार एकड़ क्षेत्र को बाढ़ मुक्त किया जाएगा। इसके लिए 78 करोड़ रुपए की योजना पर काम शुरू हो गया। यह जानकारी देते हुए विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि 25 जुलाई तक इस वर्ष के लिए बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव हुचपुरी से बाढ़ बचाव के लिए नाले का निर्माण शुरू हो गया है।

इसके अलावा रनसीका में भी नाले का निर्माण हो रहा है। जिससे बाढ़ के पानी की समुचित निकासी हो सके। उन्होंने बताया कि 78 करोड़ रुपए की योजना को स्वीकृति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि मालुका एवं घुड़ावली में भी बाढ़ बचाव के उपाय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी को निकालने के लिए 86 नलकूप लगाए जाएंगें। जिनकी स्वीकृति मिल चुकी है।
उन्होंने बताया कि हथीन क्षेत्र के राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज उटावड में बीसीए, बी फार्मेसी की कक्षाएं लगाई जाएगीं। इसके लिए अमर शहीद बाहड़ चौक का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शीघ्र ही हथीन इलाके का दौरा करेंगे। करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगें और शिलान्यास करेंगें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



