Faridabad News : एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप चीन में इंडियन एथलीट दिखाएंगे अपना खेल कौशल और लगाएंगे पदकों की झडी
हरियाणा से प्रिया डिस्कस थ्रो इवेंट, मो अता साजिद लांग जंप इवेंट, साकिर 1500 मीटर दौड़ और आरती 21 किलोमीटर मैराथन रेस वाक इंवेंट में भाग ले रही है
23 साल आयु वर्ग एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 9 जुलाई से 12 जुलाई तक ओर्डोस चीन में किया जा रहा है और यह इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण है। सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले संस्करण की चैंपियनशिप में भारत से लगभ एथलीट खिलाड़ियों का दल भाग ले रहा है, जिसमें हरियाणा राज्य से 4 एथलीट खिलाडी भारतीय दल में शामिल हैं।
23 साल आयु वर्ग एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 9 जुलाई से 12 जुलाई तक ओर्डोस चीन में किया जा रहा है और यह इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण है। सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले संस्करण की चैंपियनशिप में भारत से लगभ एथलीट खिलाड़ियों का दल भाग ले रहा है, जिसमें हरियाणा राज्य से 4 एथलीट खिलाडी भारतीय दल में शामिल हैं। 

दक्षिण एशिया एथलेटिक्स फैडरेशन के अध्यक्ष डाक्टर ललित के भनोट के कुशल निर्देशन में इंडियन एथलेटिक्स टीम के एथलीट खिलाडी विदेशी धरा पर पदकों की झडी लगाकर भारतीय पताका फहराएंगे। प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स ने बताया कि एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप ओर्डोस चीन में भारतीय एथलेटिक्स टीम में लगभग 33 पुरुष वर्ग में वि भास्कर कुमार, सैम वसंत एएसआईएस 100 मीटर / 4x100 मीटर रिले, हर्ष संतोष राउत, मोहम्मद शानज पी, लौकिक अनंत मेलगे और अनिकेत नलवाडे 4x100 मीटर रिले, अभय सिंह 200 मीटर, जे पंडियन 200 मीटर दौड़ में, अस्तिक प्रधान, सेतु मिश्रा 400 मीटर / 4x400 मीटर रिले, अमन चौधरी, शरण गंगा ऐएम, साहिल मलिक, तरनदीप सिंह 4x400 मीटर रिले, शकील, विनोद कुमार भानोट 800 मीटर, साकिर हरियाणा, रितिक देओल 1500 मीटर, शिवाजी परशुराम 5000 मीटर / 10,000 मीटर,विनोद सिंह 5000 मीटर, शैलेश कुशवाहा 10,000 मीटर, शाहरुख खान 3000 मीटर स्टीपलचेज़, सुदीप ऊंची कूद, मोहम्मद मुहसिन ट्रिपल जंप, देव कुमार मीना, दीपक कुमार पोल वॉल्ट, मोहम्मद अता साजिद लंबी कूद, भूपतप्रीत सिंह डिस्कस थ्रो, शिवम लोहकरे, आनंद सिंह जैवलिन थ्रो, कुमार हैमर थ्रो, अभिजीत भोसले डेकाथलॉन, सचिन जी 21 किमी रेस वॉक इवेंट में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रदीप मलिक ने कहा कि महिला वर्ग में किरुथिका, अक्षया एस, वी सुधीक्षा, संजना, अभिनया राजराजन 4x100 मीटर रिले, हुइड्रोम भूमेश्वर 800 मीटर / 1500 मीटर, वैष्णवी रावल 800 मीटर, श्रेया राजेश, सबिता टोप्पो 100 मीटर बाधा दौड़, प्राची देवकर 3000 मीटर स्टीपलचेज़, नितिका, अनुप अकारे पोल वॉल्ट, शैली सिंह लंबी कूद, निधि गोला फेंक, अनुप्रिया वीएस गोला फेंक, प्रिया हरियाणा डिस्कस थ्रो इवेंट, श्रवणी सचिन साल्वे 400 मीटर बाधा दौड़ / 4x400 मीटर रिले,नफीसा खातून, बूमिका नेहाते, सैंड्रा मोलै थे साबू, सी जेनीस स्टेला 4x400 मीटर रिले और अनामिका के ए हेप्टाथलॉन इवेंट एवं आरती हरियाणा 21 किमी रेस वॉक इवेंट में भाग ले रही है।

About The Author
संबंधित समाचार



