Nuh News : उलेटा गांव में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया
80वां स्वतंत्रता दिवस गांव उलेटा के सरकारी स्कूल में झंडा फहरा कर बड़ी धूमधाम से देशभक्ति और संस्कृति कार्यक्रम के साथ मनाया गया। छोटे छोटे बच्चों ने देशभक्ति के भाषण दिए।
80वां स्वतंत्रता दिवस गांव उलेटा के सरकारी स्कूल में झंडा फहरा कर बड़ी धूमधाम से देशभक्ति और संस्कृति कार्यक्रम के साथ मनाया गया। 
छोटे छोटे बच्चों ने देशभक्ति के भाषण दिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक सीमित मेंबर हरिओम दीक्षित ने बच्चों को 3100 रू से सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने भाषण में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा आजादी हमें किसी से दान में नहीं मिली, क्रांतिकारी के जीवन के बलिदान से मिली है। अंत मे स्कूल प्रांगण में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।




