Nuh News: नूंह जिला के भाजपा प्रभारी दीपक मंगला ने संभाला पदभार , समय सिंह की हुई विदाई

Desh Rojana
On

भाजपा जिला कार्यालय झिर कमल नूंह पर आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के नए प्रभारी के रूप में पलवल से पूर्व विधायक तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इसी के साथ ही पिछले 6 वर्षों से प्रभारी के रूप में जिले में अपनी सेवाएं दे रहे समय सिंह भाटी अपना लंबा कार्यकाल पूरा करते हुए इस जिले से विदा हुए।

नूँह: भाजपा जिला कार्यालय झिर कमल नूंह पर आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के नए प्रभारी के रूप में पलवल से पूर्व विधायक तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इसी के साथ ही पिछले 6 वर्षों से प्रभारी के रूप में जिले में अपनी सेवाएं दे रहे समय सिंह भाटी अपना लंबा कार्यकाल पूरा करते हुए इस जिले से विदा हुए। गौरतलब है कि अभी हाल ही में भाजपा हरियाणा ने प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता के नेत्रत्व में सभी 27 संघटनात्मक जिलों के नए प्रभारी नियुक्त किए हैं और इसी कड़ी में आज नूंह जिले में भी नए जिला प्रभारी का पदभार कार्यक्रम रखा गया था। 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 11.34.22 PM
इस अवसर पर दीपक मंगला का स्वागत करने के लिए जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जहीर कमल कार्यालय पर सभी 13 मंडलों से आए थे। सभी ने नए प्रभारी का फूल मालाओं और गुलदस्ता ,शाल ,मोमेंटों इत्यादि देकर स्वागत किया। दीपक मंगला ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि जिले में बहुत कुछ करने को है और संगठन के पास प्रत्येक कार्यकर्ता को देने के लिए बहुत कुछ है। जल्द ही जिले की शक्ति केंद्र स्तर की बैठकों की शुरुवात होगी और प्रत्येक बूथ पर मौजूद कार्यकर्ता को मजबूत करने के लिय पार्टी संगठन मिलकर काम करेगा। उन्होंने आगे कहा कि वे लगातार नूंह जिले के प्रवास पर रहेंगे और उनकी कोशिश रहेगी कि जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलकर उनमें फिर से नए जोश को भरने का काम करेंगे। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अभी से रणनीति बनाने पर जोर दिया। 
उनके स्वागत में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बोलते हुए कहा कि दीपक मंगला के जिला प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से जिले में प्रत्येक कार्यकर्ता को तवज्जो मिलेगी और संगठन भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि दीपक मंगला बहुत पुराने कार्यकर्ता और सुलझे हुए व्यक्ति हैं तथा संगठन की गहराइयों से परिचित हैं। वो अपनी मेहनत के दम पर पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं। उनके मार्गदर्शन में नूंह जिला भाजपा भी काफी ऊंचाइयों ताक पहुंचेगी। समय सिंह भाटी को विद देते हुए उन्होंने उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। 
इस अवसर पर भाजपा नूंह के सभी उपाध्यक्ष ,सभी सचिव ,दोनों महामंत्री हेमराज शर्मा तथा रमेश कुमार ,जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ,जिला आईटी प्रमुख मनीष गर्ग, पंडित मूल चंद शर्मा ,सभी मण्डल अध्यक्ष ,पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ,नूंह नगर परिषद के चेयरमैन संजय मनोचा , फिरोजपुर झिरक नगर  पालिका के चेयरमैन मनीष जैन ,जान मोहम्मद जिला प्रमुख, आजाद मोहम्मद पूर्व विधायक सहित सैंकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी नूंह के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad