Faridabad News : आईटीआई फरीदाबाद में अब ऑन द स्पॉट दाखिला, चौथी ऑनलाइन काउंसलिंग रद्द, आवेदन शुरू

Desh Rojana
On

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने अब आईटीआई में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को फिर से रजिस्ट्रेशन कराकर दाखिला लेने का मौका दिया है। जिसके आधार पर आवेदकों को ऑन द स्पॉट दाखिला दिया जाएगा। इस बारे नए सिरे से भी आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए 14 अगस्त से फॉर्म भरने का समय निर्धारित किया गया है।

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने अब आईटीआई में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को फिर से रजिस्ट्रेशन कराकर दाखिला लेने का मौका दिया है। जिसके आधार पर आवेदकों को ऑन द स्पॉट दाखिला दिया जाएगा। इस बारे नए सिरे से भी आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए 14 अगस्त से फॉर्म भरने का समय निर्धारित किया गया है। a

प्रधानाचार्य  भगत सिंह ने बताया है कि आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया 2 जून से चल रही है। इस दौरान कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा द्वारा  3 ऑनलाइन मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। विभाग में चौथी काउंसलिंग को रद्द करते हुए यह आदेश जारी किए हैं कि जो छात्र-छात्राएं आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित रह गए थे वह भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर आईटीआई में दाखिला ले सकते हैं। जो छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे, उनके लिए विभाग ने यह मौका दिया है। वह 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन करके जिस आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं वहां रिक्त सीटों पर  ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। जो छात्र- छात्राएं फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे, वह 14 अगस्त से ऑनलाइन फॉर्म भरकर आईटीआई फरीदाबाद में रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। विभाग ने चौथी काउंसलिंग को रद्द करते हुए ऑन द स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है । 14 अगस्त से विद्यार्थी रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद उसी दिन से ऑन द स्पॉट राउंड के तहत मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad