Faridabad News: राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी बड़खल विधान सभा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

तिरंगा यात्रा ने दिया एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश : कृष्णपाल गुर्जर

Desh Rojana
On

देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत बड़खल विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार साय को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मे केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बतौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

फरीदाबाद: देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत बड़खल विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार साय को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मे केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बतौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और बल्लभगढ़ विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे।  

krishan6

 

तिरंगा  यात्रा एनआईटी 01-02 चौक से से शुरू होकर 02-03 के चौक पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे में देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाएं, त्याग, संघर्ष, गौरव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना समाहित है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान, देश की एकता तथा अखंडता की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों की निरंतर याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। वहीं, देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीर जवान आज भी राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे महान सपूतों के त्याग और समर्पण को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं के बावजूद तिरंगा पूरे देश को एक सूत्र में बांधता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अपना योगदान दे। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और देश के विकास को नई गति देने के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से जोड़ने का कार्य करते हैं।

बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, सम्मान, समर्पण और गौरव की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। तिरंगे के साथ निकाली गई यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, उनके त्याग और बलिदान की याद दिलाता है तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एनआईटी क्षेत्र के लोगों ने जिस उत्साह, उमंग और जोश के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया, वह उनकी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित सभी से ऊपर है।

विधायक ने कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर कार्य करना आवश्यक है। सभी नागरिकों को जाति, क्षेत्र, भाषा और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश की प्रगति, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लें।

इस अवसर पर पार्षद जसवंत सिंह, सुमन बाला, अमित आहूजा सहित अन्य कई पार्षदगण और ब्लॉक समिति सदस्य तथा एनआईटी फरीदाबाद के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad