Faridabad News: 15 अगस्त के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
जिला स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने सम्मानित किया।
फरीदाबाद: जिला स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने सम्मानित किया। सम्मानित व्यक्तियों में शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, उद्योग, उद्यमिता तथा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में फरीदाबाद सिविल सर्जन गीता, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य भगत सिंह, जिला शिक्षा विभाग से कृष्ण, राजकीय पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन से एचओडी-फैशन डिजाइन सोनिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश पाराशर, एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर रवि तंवर, एचएसएनसीबी (सीआईडी) से अशोक कुमार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय से निरीक्षक अनिल कुमार, मुख्य सिपाही संदीप कुमार, मुख्य सिपाही अमित कुमार, सहायक उप-निरीक्षक अजय कुमार, उप-निरीक्षक नरेश कुमार, सहायक उप-निरीक्षक अजय कुमार, उप-निरीक्षक अनिल कुमार, महिला सहायल उप-निरीक्षक नीलम, महिला सिपाही शर्मीला, रेडक्रॉस से अजय कुमार, जिला खेल विभाग से हन्नी मालिक और शिवम्, जिला राजस्व विभाग से आसिफ, प्रेजिडेंट डॉ युवा आंबेडकर संगठन से पुनीत गौतम, उपाध्याय ज्ञान सागर चेरिटेबल ट्रस्ट से हरीश भर्ती, समाज सेवी महेश कुमार, उल्लेखनीय कार्यों के लिए ओम प्रकाश पांचाल और महावीर गोयल, प्रेजिडेंट क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन इंडस्ट्रियलिस्ट एंड फिलांथ्रोपिस्ट संजय बत्रा, प्रेजिडेंट दिव्या जीवन ट्रस्ट मजों राय मेहता, ट्रस्टेड फॅमिली क्लिनिशन से डॉ नमिता सिंह, फाउंडर चेयरमैन एंड एग्जीक्यूटिव लीडर ऑफ़ प्स्य्चोटरोपिक्स इंडिया लिमिटेड नवदीप चावला, सी दास फॉउंडेशन से बलदेव राज भाटिया, स्काईमैप फार्मासूटिकल के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता, यंग एंटरप्रेन्योर आशीष बंगा और मनीष बंगा, समाज सेवी साहिल सोनी और समाज सेवी सेवी आर.जी अग्रवाल को सम्मानित किया गया।



जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित सभी प्रतिभाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज एवं जिले के विकास में योगदान दिया है। इनका सम्मान नई पीढ़ी तथा अन्य नागरिकों को अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने वाला है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



