Palwal News: खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

खेल राज्य मंत्री ने नागरिकों से 9 से 17 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपलक्ष्य में जिला सचिवालय के भूतल पर लगाई गई प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

पलवल। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपलक्ष्य में जिला सचिवालय के भूतल पर लगाई गई प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

exhi 2

उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर आमजन को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इन प्रदर्शनियों का अवलोकन करें और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और वंदे मातरम् के बारे में जानकारी प्राप्त करें। इस अवसर पर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

exhibition


खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और आगामी 17 अगस्त तक अपने घरों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान हमारी राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को दर्शाता है। प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को तिरंगे के महत्व, उसके गौरव और देश के लिए दिए गए बलिदानों की जानकारी भी दी जा रही है।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति और गौरव का अमर गीत है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को मजबूत किया। आज भी ‘वंदे मातरम्’ के स्वर हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि इन दोनों प्रदर्शनियों के माध्यम से आमजन को तिरंगा और वंदे मातरम् के इतिहास के बारे में जानकारी मिल रही है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को और मजबूत करना है।
उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लें और अपनी तस्वीर को हर घर तिरंगा पोर्टल  harghartiranga.com  पर अपलोड करें। साथ ही, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन पलवल और सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग हरियाणा की ओर से जिला में नगारिकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बस स्टैंड परिसर और जिला सचिवालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से पलवल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पलवल कैंप, सेक्टर-2 सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी गए हैं, जो आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन सेल्फी प्वाइंट पर नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad