Hathin Palwal News: मंडकोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने हथीन उपमण्डल के गांव  मंडकोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में अपग्रेड करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

हथीन:  हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने हथीन उपमण्डल के गांव  मंडकोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में अपग्रेड करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार के इस दूरगामी फैसले से मंडकोला गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली एक बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के समीप ही उपलब्ध हो सकेंगी।

WhatsApp Image 2026-08-05 at 9.35.32 PM
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चालू वर्ष के मार्च माह में पेश किए गए बजट में मंडकोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने जनहित में ली गई अपनी इस बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए आधिकारिक मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता को दी गई हर गारंटी और बजट घोषणा को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा। अब स्थानीय निवासियों को सामान्य इलाज के साथ-साथ प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग और सामान्य सर्जरी जैसे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। 
इसके अलावा केंद्र में 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं, बेडों की संख्या में बढ़ोतरी, आधुनिक लैब टेस्ट, एक्स-रे और अन्य जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलने लगेंगी। इससे मंडकोला और उसके पड़ोसी गांवों के हजारों लोगों को अब छोटी-मोटी बीमारियों या आपातकालीन स्थिति में जिला अस्पताल पलवल या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की भारी बचत होगी। हथीन के विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने सरकार के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने विधानसभा में क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग की थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने  उक्त घोषणा बजट भाषण में की। उन्होंने बताया कि गहलब गांव में भी नई पीएचसी की स्थापना की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad