Chandigarh News: चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन (रजि.), सेक्टर-17 ने जीएसटी शिकायत निवारण समिति के समक्ष प्रमुख सुधार संबंधी सुझाव रखे
आज चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन (रजि.), सेक्टर-17 के अध्यक्ष श्री कमलजीत सिंह पंछी एवं एसोसिएशन के विधिक सलाहकार श्री रजत मल्होत्रा ने जीएसटी शिकायत निवारण समिति (जीएसटी सेंट्रल), चंडीगढ़ के समक्ष एक ज्ञापन प्रस्तुत कर जीएसटी प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी एवं व्यापार-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुधारों की मांग की।
चंडीगढ़: आज चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन (रजि.), सेक्टर-17 के अध्यक्ष श्री कमलजीत सिंह पंछी एवं एसोसिएशन के विधिक सलाहकार श्री रजत मल्होत्रा ने जीएसटी शिकायत निवारण समिति (जीएसटी सेंट्रल), चंडीगढ़ के समक्ष एक ज्ञापन प्रस्तुत कर जीएसटी प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी एवं व्यापार-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुधारों की मांग की।
.jpeg)
एसोसिएशन ने जीएसटी रिटर्न में वर्ष में एक बार संशोधन (Annual Revision Window) की सुविधा, एकीकृत जीएसटी रिटर्न प्रणाली, विलंब शुल्क एवं ब्याज का युक्तिसंगत निर्धारण, जीएसटी रिफंड का त्वरित एवं स्वचालित निपटारा, विलंबित रिफंड पर ब्याज का स्वतः भुगतान, निर्यात रिफंड के लिए आवश्यक दस्तावेजों में कमी, तथा जीएसटी से संबंधित डिजिटल पोर्टलों के बेहतर एकीकरण की मांग की।
इसके अतिरिक्त, एसोसिएशन ने अनुरोध किया कि ₹5 करोड़ तक के वार्षिक कारोबार वाले करदाताओं को तिमाही जीएसटी रिटर्न दाखिल करने तथा तिमाही आधार पर कर भुगतान की अनुमति दी जाए, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) पर अनुपालन का बोझ कम हो तथा उनकी कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) को मजबूती मिले।
एसोसिएशन ने यह भी आग्रह किया कि प्रत्येक बैठक से पूर्व जीएसटी शिकायत निवारण समिति की पिछली बैठक की कार्यवाही (Minutes) तथा एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) सभी सदस्यों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि व्यापार एवं उद्योग द्वारा उठाए गए मुद्दों पर पारदर्शिता, जवाबदेही तथा प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर श्री कमलजीत सिंह पंछी एवं श्री रजत मल्होत्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुधारों के लागू होने से जीएसटी व्यवस्था और अधिक सरल, पारदर्शी, प्रभावी एवं करदाता-अनुकूल बनेगी तथा देश में व्यापार करने की सुगमता (Ease of Doing Business) को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

About The Author
संबंधित समाचार



