Nuh News: 9 से 17 अगस्त तक जिले में उत्साहपूर्वक चलेंगे ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान : अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति

Desh Rojana
On

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए जिला नूंह में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएंगे।

नूंह: अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए जिला नूंह में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा आमजन से इन अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 12.24.59 AM
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज को पूर्ण सम्मान के साथ फहराकर राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाए तथा स्वतंत्रता दिवस को जन-भागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक MyGov पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ध्वज ऑनलाइन क्विज में भाग लेकर सफल प्रतिभागी ई-प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिले में तिरंगा यात्राएं, साइकिल रैलियां, तिरंगा कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीत-संगीत कार्यक्रम, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि अभियान के सफल संचालन में शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, खेल विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (नेहरू युवा केंद्र), सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं विकास विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), बिजली निगम, नगर परिषद/नगरपालिका, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, एनसीसी, विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान, स्वयं सहायता समूह, स्वयंसेवी संगठन तथा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने जिलेवासियों से अपील की कि वे तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्रभक्ति, एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार गुलिया, एसडीएम तावडू जितेन्द्र गर्ग, डीएमसी शशि वसुंधरा, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मीनारायण, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, नगराधीश अप्रितम सिंह, जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सुल्तानिया, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान, जीएम रोडवेज प्रदीप अहलावत व अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad