Palwal News : मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर एक विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की जिला इकाई पलवल के तत्वावधान में हिंदी के महान साहित्यकार व उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की 147वीं जयंती तथा महान देशभक्त शहीद ऊधम सिंह के 87वें बलिदान दिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी वीरेन्द्र शर्मा के निवास स्थान पर एक विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की जिला इकाई पलवल के तत्वावधान में हिंदी के महान साहित्यकार व उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की 147वीं जयंती तथा महान देशभक्त शहीद ऊधम सिंह के 87वें बलिदान दिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी वीरेन्द्र शर्मा के निवास स्थान पर एक विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक कवि डा0 चंद्रसैन शर्मा ‘भारती’ ने की। मंच संचालन महेन्द्र गर्ग शास्त्री ने किया।
गोष्ठी का शुभाआरंभ परिषद-गीत ‘भारती की लोक मंगल साधना साकार हो’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कवि कुबेर दत्त गौतम ने ‘मॉं सरस्वती’ की वंदना प्रस्तुत की तथा मुंशी प्रेमचंद का जीवन परिचय काव्य रूप में प्रस्तुत किया। साहित्यप्रेमी हरि मोहन ने प्रेमचंद के उपन्यासों पर चर्चा करतेे हुए अपनी बात रखी तथा शहीद ऊधम सिंह की शहादत को नमन किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो0 केशव देव शर्मा ने मुंशी प्रेमचंद की अमर कृतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण जीवन एवं समाज के कमजोर वर्ग को अपने लेखन का विषय बनाया। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद ने फिल्मी दुनिया में भी कदम रखा, लेकिन वह उन्हें रास नहीं आया। डा0 चंद्रसैन भारती ने अपनी काव्य-रचना ‘देशभक्त ऊधम सिंह ने हत्यारा डायर किया दफन, है उनको नमन है उनको नमन’ प्रस्तुत की। इसके साथ ही डा0 अर्जुन कुमार गर्ग, महेश कुमार शर्मा, आचार्य तेज सिंह शास्त्री तथा परिषद् अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंगला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर हरीश शर्मा तथा ओम प्रकाष शास्त्री भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

About The Author
संबंधित समाचार



