Gurugram News: सेक्टर 106 के सी एंड डी वेस्ट प्लांट का भारी विरोध, एमसीजी के खिलाफ पुलिस शिकायत
गुरुग्राम के नागरिकों ने राजेंद्र पार्क थाना में नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के विरुद्ध एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाबूपुर स्थित निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) अपशिष्ट प्रसंस्करण परियोजना को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी ) की अनिवार्य पूर्व स्वीकृति के बिना आगे बढ़ाया जा रहा है, जो राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का उल्लंघन है।
गुरुग्राम: गुरुग्राम के नागरिकों ने राजेंद्र पार्क थाना में नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के विरुद्ध एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाबूपुर स्थित निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) अपशिष्ट प्रसंस्करण परियोजना को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी ) की अनिवार्य पूर्व स्वीकृति के बिना आगे बढ़ाया जा रहा है, जो राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का उल्लंघन है।

शिकायत में 24 जनवरी 2018 के एनजीटी आदेश का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि किसी भी सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना से पहले राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पूर्व अनुमति आवश्यक है। शिकायतकर्ताओं ने प्रश्न उठाया है कि क्या एमसीजी ने टेंडर जारी करने से पहले यह अनुमति प्राप्त की थी।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की गई है, तो यह एनजीटी के आदेश की अवमानना का मामला बन सकता है। साथ ही परियोजना स्थल पर पेड़ों की कटाई के साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं और आगे किसी भी अवैध गतिविधि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
नागरिकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पर्यावरणीय कानूनों, न्यायालय के आदेशों तथा वैधानिक प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्य पर्यावरण संरक्षण और कानून के दायरे में रहकर ही किए जाएं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



