Nuh Mewat News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त : जिलाधीश अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं जिलाधीश अखिल पिलानी ने कहा कि 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

नूंह: उपायुक्त एवं जिलाधीश अखिल पिलानी ने कहा कि 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के प्रावधानों के तहत जारी आदेशों के अनुसार जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों तथा यात्रा मार्ग पर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
 
Akhila Pilani DC Nuh
 
उपायुक्त ने बताया कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या या आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रा समाप्त होने तक अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad