Palwal/Hathin News:नहरी पानी चोरी रोकने के लिए गुरुग्राम नहर पर की छापेमारी, अवैध रूप चोरी के लिए लगाए गए 50 पाइप जब्त

Desh Rojana
On

हथीन क्षेत्र से गुजर रही गुरुग्राम नहर से पानी चोरी करने वालों के ऊपर प्रशासन ने कार्यवाही तेज कर दी है। इसी कड़ी में सिंचाई विभाग के दल ने छांयसा ,बीघावली एवं अन्य गांवों के क्षेत्रों में नहर की दोनों पटरियों में छापेमारी की।

हथीन। हथीन क्षेत्र से गुजर रही गुरुग्राम नहर से पानी चोरी करने वालों के ऊपर प्रशासन ने कार्यवाही तेज कर दी है। इसी कड़ी में सिंचाई विभाग के दल ने छांयसा ,बीघावली एवं अन्य गांवों के क्षेत्रों में नहर की दोनों पटरियों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से पानी चोरी के लिए लगाए गए 50 पाइपों को विभागीय टीम ने जब्त कर लिया।

IMG_20260802_154553
हथीन पानी चोरी के लगाए गए पाइप को हटाता सिंचाई विभाग का कर्मचारी

 

विभाग के एसडीओ अंकित चौहान ने बताया कि  विभागीय  टीम ने अवैध रूप से पाइप डालकर पानी चोरी करने वालों का सर्वेक्षण भी कर लिया है। सम्बन्धित आरोपियों के खिलाफ विभागीय पेनाल्टी लगाने एवं पुलिस की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सम्बन्धित नहर पटवारी एवं जिलेदार के माध्यम से भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्रवर्तन थाना में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पानी चोरी करने वालों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि गांव छांयसा निवासी पूर्व सैनिक रामेश्वर सिंह ने   जिला समाधान शिविर में दो बार नहरी पानी चोरी मुद्दा उठाया। जिला के अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनन्द ने सिंचाई विभाग के अधीकरियों को निर्देश जारी किए कि पानी चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर इसको बन्द कराया जाए। इसके बाद से सिंचाई विभाग सक्रिय हो गया। पिछले एक पखवाड़े के दौरान सिंचाई विभाग की टीमों ने 200 के लगभग अवैध पाइप, इंजन एवं अन्य सामान जब्त किया है। जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने भी सिंचाई विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं कि पानी चोरी पर पूर्णतया विराम लगाया जाए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad