Palwal News: दीपक मंगला बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, बधाई देने लगा तांता
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय नेतृत्व की सहमति लेकर अपने प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें पलवल से पूर्व विधायक दीपक मंगला को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
पलवल। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय नेतृत्व की सहमति लेकर अपने प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें पलवल से पूर्व विधायक दीपक मंगला को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक मंगला को या ज़िम्मेवारी मिलने से उनके समर्थकों खुशी की लहर है। घोषणा होते ही लोगों का बधाई देने का सिलसिला जारी है।

सभी समाजों के लोग जिसमें बैंसलात से बडोली की सरदारी, नंदा वाला, भवाना, टिकरी गुर्जर की सरदारी, ताराका, चिरवाडी गांव की सरदारी, अग्रवाल समाज, सैनी समाज, भूडेरपाल से लोग मिठाई, गुलदस्ता, फूल माला लेकर बधाई देने पहुंचे। लोगों में चर्चा है कि दीपक मंगला जैसे सांगठनिक क्षमता के जमीनी कार्यकर्ता नेता को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर पलवल का मान बढ़ाया गया है और प्रादेशिक नेतृत्व की सोच को दर्शाता है कि मेहनती कार्यकर्ता की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और भाजपा का संगठन हरियाणा में बड़े मिशन को लेकर चल रहा है ग़ौरतलब है कि दीपक मंगला भाजपा संगठन में मंडल से लेकर प्रदेश की विभिन्न जिम्मेदारियां को बखूबी निभा चुके हैं। वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनरल बॉडी में महामंत्री प्रदेश कोषाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वाह किया है। पार्टी की तरफ से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक और असम में चुनावी ड्यूटी निभाई है।
इस अवसर पर फरीदाबाद से विधायक सतीश भागना के प्रतिनिधि के तौर पर उनके भाई कविंद्र फागना, जिला पार्षद कुलबीर देशवाल, होशियार चेयरमैन, मनोज चेयरमैन, महेश गोयल पार्षद, फरीदाबाद लीगल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अविनाश शर्मा, पूर्व पार्षद देवेंद्र गुप्ता पलवल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दीपक चौहान, अग्रवाल सभा फरीदाबाद से प्रमोद अग्रवाल बधाई देने पहुंचे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



