Palwal News : गुरु पूर्णिमा एवं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर 5 देव वृक्षों को स्थापित किया

Desh Rojana
On

संस्था अध्यक्ष ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने जानकारी देते हुए बताया की गुरु हमें ज्ञान और प्रकृति जीवन देती है। गुरु पूर्णिमा के दिन हमने गुरु और प्रकृति दोनों को नमन करते हुए राष्ट्र व परिवार की खुशहाली के लिए देव वृक्ष स्थापित किए हैं।

गुरु पूर्णिमा एवं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के पावन अवसर पर मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट, पलवल द्वारा कुसलीपुर हाइवे किनारे पीपल, बरगद 5 देव वृक्षों को अपने राष्ट्र, मातापिता, गुरु, प्रकृति और परिवार के नाम स्थापित किया गया। जहाँ देखो जगह खाली- पेड़ लगा दो बनके माली अभियान के तहत सड़क किनारे खाली स्थानों पर ट्री गार्ड सहित इन पवित्र वृक्षों को रोपित किया है। aa

संस्था अध्यक्ष ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने जानकारी देते हुए बताया की गुरु हमें ज्ञान और प्रकृति जीवन देती है। आज गुरु पूर्णिमा के दिन हमने गुरु और प्रकृति दोनों को नमन करते हुए राष्ट्र व परिवार की खुशहाली के लिए देव वृक्ष स्थापित किए हैं। यहीं से बड़े वृक्षों में फँसे ट्री गार्ड को निकालकर इन नन्हें पौधों की सुरक्षा के लिए सदुपयोग किया है। पीपल, बरगद जैसे वृक्ष 24 घंटे ऑक्सीजन, पशु- पक्षियों के लिए भोजन, आवास आदि देते हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए इन महान वृक्षों का रोपण एवं संरक्षण करना चाहिए। हमारा लक्ष्य है कि हर हाथ पर्यावरण संरक्षण के साथ होकर हर स्थान हरा-भरा हो। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी मास्टर थानसिंह, सुरेश ठेकेदार, मनोज आदि सहित भोजपाल, धुर्व सौरोत, मुकेश त्रिपाठी, लखन आदि का पौधों की देखभाल संकल्प के साथ महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad