Palwal News : गांव सहराला में कपास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पलवल द्वारा गांव सहराला में कपास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कपास की उन्नत खेती, कीट एवं रोग प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग, जल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना था।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पलवल द्वारा गांव सहराला में कपास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कपास की उन्नत खेती, कीट एवं रोग प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग, जल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में किसानों को कपास की अधिक उत्पादन देने वाली अनुशंसित किस्मों, समय पर बुवाई, पौध संरक्षण उपायों तथा गुलाबी सुंडी सहित अन्य हानिकारक कीटों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई किसानों को समेकित कीट प्रबंधन (आई.पी.एम.), फेरोमोन ट्रैप के उपयोग तथा आवश्यकतानुसार अनुशंसित कीटनाशकों के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित प्रयोग, खेतों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार के कीट या रोग का प्रकोप दिखाई देने पर तुरंत संबंधित कृषि अधिकारी को सूचित करने के साथ ही संतुलित उर्वरकों के प्रयोग, मृदा परीक्षण तथा जल संरक्षण आधारित खेती अपनाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव सहराला के सरपंच संजय कुमार द्वारा की गई। सुन्दर सिंह, खण्ड तकनीकी प्रबंधक, पलवल द्वारा मंच संचालन किया गया तथा जय सिंह, कृषि विकास अधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक व कृषि पर्यवेक्षक, बागवानी विभाग की ओर से योगेश शर्मा, गांव सहराला से जगबीर सिंह, डिप्टी सिंह, अजय, रणधीर, तथा गांव पृथला से धर्मवीर सिंह, जोगेन्दर व नंबरदार गांव असावटी आदि किसानों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए कार्यक्रम की सराहना की। कृषि विभाग के अतुल शर्मा, तकनीकी सहायक द्वारा किसानों को विभाग द्वारा संचालित प्राकृतिक खेती, मशीनरी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, किसान आई0डी0 जैसे विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डा0 सुनील दत्त, उपमंडल कृषि अधिकारी ने जिले के सभी कपास उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे कृषि वैज्ञानिकों एवं विभाग द्वारा जारी अनुशंसाओं का पालन करें, समय-समय पर अपने खेतों की निगरानी करें तथा किसी भी तकनीकी सहायता के लिए निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क करें।

About The Author
संबंधित समाचार



