Mewat/Tawdu News: झामूवास के बेटे मोहम्मद रियाज ने शाटपुट (अंडर-14) में जीता गोल्ड,अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम।

Desh Rojana
On

राजकीय माध्यमिक विद्यालय,झामूवास के होनहार छात्र मोहम्मद रियाज रजा ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 शाटपुट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय,गांव झामूवास और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

तावड़ू : राजकीय माध्यमिक विद्यालय,झामूवास के होनहार छात्र मोहम्मद रियाज रजा ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 शाटपुट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय,गांव झामूवास और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। अब मोहम्मद रियाज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
 
under
 
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,टपकन में किया गया था,जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच मोहम्मद रियाज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।
स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय लौटने पर मुख्य अध्यापक राजेश कुमार सहित शिक्षक रवींद्र कुमार,रामपाल यादव,दिलीप कुमार और सत्यनारायण ने मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि रियाज राज्य स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
 
आठवीं कक्षा के छात्र मोहम्मद रियाज रजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और शिक्षकों के प्रोत्साहन की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित करने का संकल्प लिया।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad