Palwal News : जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की बैठक में 17 में से 14 शिकायतों का किया गया मौके पर निपटारा
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन
जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को पलवल स्थित जिला सचिवालय सभागार में हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री तथा जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के अध्यक्ष राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
पलवल। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को पलवल स्थित जिला सचिवालय सभागार में हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री तथा जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के अध्यक्ष राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कुल 17 शिकायतें कैबिनेट मंत्री के समक्ष समाधान के लिए प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल समाधान कर दिया गया तथा शेष बची तीन शिकायतों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने पर एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ हथीन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बैठक में एडेल डिवाइन कोर्ट सेक्टर-5 पलवल के समस्त निवासियों की जिला नगर योजनाकार पलवल से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता को एस्टीमेट बनाकर देने तथा सोसायटी वासियों द्वारा भुगतान करने उपरांत बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दर्शन सिंह निवासी गांव ककराली की कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग व कार्यकारी अभियंता पंचायती राज पलवल से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने महेश कुमार निवासी पलवल की एनएचएआई और कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए एनएचएआई को जलभराव की समस्या का निपटारा करने तथा लोक निर्माण विभाग को डिवाइडर का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अन्य परिवादियों की शिकायतें भी सुनी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग प्रत्येक वर्ष मानसून सीजन से पूर्व 15 जून तक अपनी-अपनी ड्रेनों की सफाई हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय रहते ड्रेनों की सफाई होने से वर्षा जल की निकासी सुचारु रहेगी और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित निगरानी रखने तथा सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए ताकि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज जितेंद्र सिंह यादव को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि हरियाणा राज्य परिवहन की बसें फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं, बल्कि नीचे से होकर संचालित हों, जिससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस संबंध में चालकों और परिचालकों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित की जाए। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की सभी शिकायतों का शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ताओं की पूर्ण रूप से संतुष्टि की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविरों में भी आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें ताकि उन्हें अपनी छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की बैठक में न आना पड़े। केवल शिकायत दर्ज ही न करें, प्रभावी समाधान भी करें सुनिश्चित : राव नरबीर सिंह
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति आमजन को न्याय दिलाने का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार निवारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में पृथला से विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया और हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल सहित जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के सदस्यों ने भी कैबिनेट मंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं और उनके समाधान का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उपायुक्त एवं जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के उपाध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का पलवल में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने मंत्री को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाएगा और लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में बलदेव सिंह रावत निवासी गांव पहाड़ी, ग्राम पंचायत मर्रोली के ग्रामीण, कुन्तेश निवासी गांव ककराली, नवल सिंह निवासी गांव धामाका/कुसलीपुर, राकेश कुमार निवासी गांव इस्लामाबाद (शमशाबाद), बलवीर निवासी गांव किठवाड़ी, अरविन्द कुमार निवासी वार्ड नं. 11, भाटिया कॉलोनी, रसूलपुर, अनीता निवासी न्यू कॉलोनी, रसूलपुर फाटक, पलवल, एडेल डिवाइन कोर्ट, सेक्टर-5, पलवल के समस्त निवासी, भरत राज निवासी गांव बडौली, दर्शन सिंह निवासी गांव ककराली, सुरेंद्र कुमार निवासी हथीन रोड, बांस मोहल्ला, महेश कुमार निवासी पलवल, मुकेश कुमार निवासी मुस्तफाबाद, तुलाराम निवासी गांव बघौला तथा अलका निवासी गांव असावटी ने अपनी-अपनी शिकायत कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में पृथला से विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल, उपायुक्त एवं जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के उपाध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डीएसपी नरेंद्र खटाना, अधीक्षक अभियंता डीएचबीवीएन रंजन राव सहित जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के सदस्य, अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



