Faridabad News: आई.टी.आई फरीदाबाद में रोजगार मेले का आयोजन 22 जुलाई को
फरीदाबाद:एनआईटी- 05 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के आदेशों अनुसार एनआईटी- 05 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 22 जुलाई 2026 को शिक्षुता/प्लेसमेंट लगवाने हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। जिससे अधिक-से-अधिक छात्रों एवं युवाओं को रोजगार पर लगाया जा सके।


About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



