Faridabad News : महासचिव टीका डागर ने किया रक्तदान, बार ने दिया सेवा का संदेश
बार प्रधान राजेश बैंसला के नेतृत्व में जिला बार में सफल रहा रक्तदान शिविर
जिला न्यायालय, सेक्टर-12 स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय में संत भगत सिंह जी महाराज ब्लड सेंटर, एनआईटी-1, फरीदाबाद के सहयोग से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 55 यूनिट रक्तदान किया।
फरीदाबाद। जिला न्यायालय, सेक्टर-12 स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय में संत भगत सिंह जी महाराज ब्लड सेंटर, एनआईटी-1, फरीदाबाद के सहयोग से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 55 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
शिविर के दौरान जिला बार एसोसिएशन के महासचिव टीका डागर ने स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे छोटे से प्रयास से किसी की जान बच सकती है, इसलिए सभी सक्षम लोगों को इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए।
वहीं अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने कहा कि जिला बार प्रधान राजेश बैंसला एवं महासचिव टीका डागर के नेतृत्व एवं सहयोग से समय-समय पर बार परिसर में रक्तदान शिविरों का आयोजन कराया जाता है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर ब्लड सेंटर की टीम, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सभी 55 रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

About The Author
संबंधित समाचार



