Faridabad News : एसडीआईईटी में वृक्षारोपण अभियान, परिसर में लगाए गए 50 पौधे
सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी), फरीदाबाद में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए।
फरीदाबाद। सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी), फरीदाबाद में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीआईईटी के चेयरमैन प्रो. वीरेश दत्ता ने प्रथम पौधा रोपित कर किया। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. वीरेश दत्ता ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरणीय जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा स्वच्छ, हरित एवं सतत पर्यावरण के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का वचन दिया।

About The Author
संबंधित समाचार



